संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है।

=======================
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है।
=======================
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है।

जिस स्वतंत्रता के लिए लोगों ने जाने गवाई थी
आज उसी स्वतंत्रता को हमसे छीना जा रहा है
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है।

हमने  उसे  भेजा था अपना प्रतिनिधि बनाकर
आज वो राजा बन हमें ही आईना दिखा रहा है
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है।

पटेल सुभाष भगत को वोट बैंक माना जा रहा है
उनकी उपलब्धियों को कैसे भुनाया जा रहा है
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है

संसद  में  आरोप-प्रत्यारोप  का  दौर  चल रहा है
पूछो तो कहते हैं भारत विश्वगुरू बनने जा रहा है
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है

दो निवाले के बिना मर रही है जनता यहां
वो चांद पर  ले  जाने की बात  कर रहा है
संसद में देखो आजकल  क्या  हो रहा है
लोकतंत्र  का गला कैसे घोंटा जा रहा है।

सत्ताधीशों से पूछो तो बताएगा विकास हो रहा है
धरातल पर  देखो तो जनता महंगाई से  बेहाल है
संसद में देखो आजकल क्या हो रहा है
लोकतंत्र का गला कैसे घोंटा जा रहा है।
                             प्रियदर्शन कुमार

टिप्पणियाँ

हत्या कहूं या मृत्यु कहूं

हां साहब ! ये जिंदगी

ऐलै-ऐलै हो चुनाव क दिनमा

अलविदा 2019 !