क्रांति नहीं तो और क्या करें (17/03/2017)
क्रांति नहीं तो और क्या करें
=========================
भूख से बिलखती
जनता की थाली में रोटी की बजाय
योजनायें परोस दी गई हो तो
बताओं वह क्रान्ति नहीं तो और क्या करें?
किसान के ऋण को माफ करने
की बजाय कॉरपोरेट के ऋण
को माफ कर दिया जाए तो
बताओं वह क्रान्ति नहीं और क्या करें?
बेरोजगारों को रोजगार देने
की बजाय जुमले दिए जाए तो
बताओं वह क्रान्ति नहीं तो और क्या करें?
छात्रों को बोलने की आजादी
देने की बजाय उसपर प्रतिबंध
लगाने का काम निजाम करें तो
बताओ वह क्रान्ति नहीं तो और क्या करें?
अपराधी भ्रष्टाचारी रेपिस्टो साम्प्रदायिक
ताकतों को राजनीति में शरण
और संरक्षण मिले तो
बताओं वह क्रान्ति नहीं तो और क्या करें?
आदिवासियों को जड़-जंगल-जमीन
से बेदखल कर दिया जाए
बजाय कि उसे संरक्षण दिया जाए तो
बताओं वह क्रान्ति नहीं तो और क्या करें?
प्रियदर्शन कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें