मैं प्यार के गीत कैसे गाऊं

मैं प्यार के गीत कैसे गाऊं(19/03/2017)
==========================
तुम्हीं बताओं प्यार के गीत
कैसे गाउँ मैं ?

जहां की सत्ता निश्छल हाथों
में जाती हो,
जहां समाज में असहिष्णुता का माहौल
फैलाने की कोशिश की जाती हो,
तुम्हीं बताओं प्यार के गीत
कैसे गाउँ मैं ?

जहां लोग डर-डर के जीने
को मजबूर हो जाते हों
जहां धार्मिक उन्माद फैलाने
की कोशिश की जाती हो,
तुम्हीं बताओं प्यार के गीत
कैसे गाउँ मैं ?

जहां मंदिर-मस्जिद का
राग अलापी जाती हो
जहां की जन्म-भूमि से
से लोगों को अलगाने का
फरमान जारी कर दी जाती हो
तुम्हीं बताओं प्यार के गीत
कैसे गाउँ मैं ?

जहां लोगों के आंखों
में रक्त आ जाए
जहां के लोग एक- दूसरे
के रक्त के प्यासे हो जाए
तुम्हीं बताओं प्यार के गीत
कैसे गाउँ मैं ?
प्रियदर्शन कुमार

टिप्पणियाँ

हत्या कहूं या मृत्यु कहूं

हां साहब ! ये जिंदगी

ऐलै-ऐलै हो चुनाव क दिनमा

अलविदा 2019 !